फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck ran in the fair, woman killed, five injured

मेले में दौड़ा ट्रक, महिला की मौत, पांच घायल

Sun, 27 Oct 2019 05:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Truck ran in the fair, woman killed, five injured
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर गांव में शनिवार को आयोजित मेला में अनियंत्रित ट्रक घुस गया। इस दौरान ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मृत महिला मीता गोंड़ (45) पुत्र रामधनी मुबारकपुर थाने के गुलउर गांव की रहने वाली थी। गुलउर गांव में शनिवार को दीपावली से ठीक एक दिन पहले मेला लगा था। गांव के लोग मेला देखने के लिए उमड़े हुए थे। इस दौरान अनियंत्रित ट्रक मेला की भीड़ में घुस गया जिसकी चपेट में आने से मीता सहित अन्य पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसको जिधर जगह मिली वहीं भागकर अपनी जान बचाई। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन्हीं में से एक जिला अस्पताल में भर्ती मीता गोंड़ की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घायलों के नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed