फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trouble distributing ration due to server failure

सर्वर फेल होने से राशन बांटने में हो रही परेशानी

Sat, 02 May 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Trouble distributing ration due to server failure
लॉकडाउन की वजह से सरकार का पूरा ध्यान कार्ड धारकों को राशन वितरण कराने पर है, ताकि अनाज के अभाव में कोई भूखा न रह सके। सरकर ने एक मई से कार्डधारकों को राशन देने का निर्देश दिया है। वहीं सर्वर न चलने की वजह से शनिवार को भी राशन बांटने में कोटेदारों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

डीएसओ देवमणि मिश्रा ने बताया सर्वर न चलने की वजह से ईपास मशीन नहीं चल रही है। ऐसे में कार्ड धारकों का अंगूठा नहीं लग पा रहा। जब तक अंगूठा नहीं लगेगा, राशन नहीं दिया जा सकता। इस समस्या से शासन को अवगत करा दिया गया है। वहां से समस्या को दूर करने का प्रयास जारी है। उधर, अतरौलिया क्षेत्र के लगभग सभी कोटेदारों के यहां सर्वर न चलने से पूरे दिन में पांच से दस लोगों को ही राशन वितरण हो पा रहा है। इससे लोगों के साथ-साथ कोटेदार तथा नोडल अफसर को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को पूरे सगड़ी क्षेत्र में सर्वर नहीं चलने से राशन का वितरण नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed