{"_id":"65db939903d5524813020386","slug":"triple-talaq-given-for-refusing-dowry-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-111816-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दहेज से मना करने पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दहेज से मना करने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने दहेज के लिए पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना कर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले 12 लाख रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
जीयनपुर कोतवाली के चांदपार गांव निवासी तनवीर अहमद ने अपनी बेटी हेना कौसर की निकाह छह मई 2022 को मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत नस्मोपुर गांव निवासी फाएक पुत्र मो हन्नान से किया था। हेना का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति समेत ससुराल के अन्य लोग उससे 12 लाख रुपये दहेज में मायके से लाने की मांग करते थे। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार इस बात को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। हद तो तब हो गई जब पति ने उसे मारपीट कर तीन तलाक दिया। इसके बाद उसे उसके बुआ के घर ले जाकर छोड़ दिया। तब से वह अपने मायके में रहने को मजबूर है। हेना ने अपनी तहरीर में पति मो. फाएक, ससुर हन्नान, सास फरजाना खातून, ननद नसरा, जेठानी सोमईय्या, सगुफ्ता व जेठ फराज को नामजद किया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।