फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Training: Mobile phones of a policeman and a medical student hacked

प्रशिक्षण : पुलिसकर्मी और एक मेडिकल की छात्रा की मोबाइल हैक

Sat, 15 Nov 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Training: Mobile phones of a policeman and a medical student hacked
आजमगढ़। स्थान हरिऔध कला केंद्र, मौका था साइबर जागरूकता अभियान के आयोजन का। जिसे हाइब्रिड मॉडल में किया गया। कार्यशाला के दौरान साइबर एक्सपर्ट संजय मिश्र ने कई जानकारियां दी। इस दौरान उन्होंने पहले पीयूष का नंबर अपने मोबाइल में दर्ज किया। नंबर दर्ज करते ही पीयूष के नंबर से अपने आप उनपर कॉल आने लगी। जिसे देख पीयूष भी सकते में आ गए कि बिना फोन किए ही उनके नंबर पर फोन कैसे आ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, एक पुलिसकर्मी और एक मेडिकल की छात्रा के व्हाट्सएप नंबर लिया उन्हें एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही पुलिसकर्मी की मोबाइल बंद हो गई। वहीं, मेडिकल की छात्रा का मोबाइल हैक हो गया। उसका पूरा डाटा साइबर एक्सपर्ट संजय मिश्र के मोबाइल में आ गया।उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम विवेक त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें। गोल्डन टाइम में रिपोर्ट करें। सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चे और युवा सबसे अधिक जोखिम में है। ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों से सावधानी की जरूरत। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि साइबर जांच कठिन नहीं, बल्कि एसओपी आधारित, सरल और त्वरित होती है। नागरिकों के लिए साइबर सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि मजबूत पासवर्ड, सॉफ्टवेयर अपडेट, अज्ञात लिंक व कॉल से दूरी रहें। एसपी डा. अनिल कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम से बचाव के लिए यूपी पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीजी साइबर विनोद कुमार सिंह, एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया, पुलिस अधीक्षक मऊ व पुलिस अधीक्षक बलिया भी कार्यक्रम से जुड़े और प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण संदेश दिए। इस दौरान एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी, सीओ नगर शुभम तोदी, साइबर एक्सपर्ट संजय मिश्र, साइबर कमांडो मनीष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed