{"_id":"8241b030722f499cc399b6026b857e91","slug":"trainee-teacher-sit-in-protest-at-brc-koyalasa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी कोयलसा में दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी कोयलसा में दिया धरना
संवाददाता
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति करने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को टीईटी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोयलसा ब्लाक के प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार कर चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होती है तो वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।
शुक्रवार को बीआरसी कोयलसा के परिसर में टीईटी संघर्ष मोर्चा के प्रशिक्षु शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। मोर्चा के ब्लाक संयोजक रवींद्र वर्मा ने कहा कि अब जबकि उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र मिल चुका है, तो राज्य सरकार अविलंब उन्हें मौलिक नियुक्ति प्रदान करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमारी मौलिक नियुक्ति के संदर्भ में कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं होता है, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इसके साथ ही प्रशिक्षु शिक्षकों ने अवशेष मानदेय अतिशीघ्र प्रदान करने की मांग की। इस अवसर पर सीताराम पांडेय, सुनील गुप्ता, मनोज सिंह, बिंदू मौर्य, अजय प्रजापति, ओंकार वर्मा, पुनीत मौर्य, किरन यादव, सुरेश यादव, सीमा रानी आदि उपस्थित थे।