फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   traders demonstrated at the collectorate

Azamgarh News: व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 27 Jun 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
traders demonstrated at the collectorate
ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में मंगलवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार को हटाए जाने की मांग की। कहा कि इससे खुदरा व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा ने कहा कि व्यापारियों को समझ में नहीं आ रहा कि वह अपना व्यापार किस प्रकार से बचाएं। नगर अध्यक्ष मनोज बरनवाल ने कहा कि पूरे देश में ऑनलाइन व्यापार की मार से खुदरा व्यापारी तबाह हो गए हैं। एक समय था जब खुदरा व्यापारी सैंकड़ों लोगों को रोजगार देते थे लेकिन आज वह खुद परेशान हैं। नगर महामंत्री जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार से व्यापारी अपनी दुकानों पर दिन भर खाली बैठकर समय काट रहे हैं। युवा नगर अध्यक्ष बंटी रूंगटा ने कहा कि आनलाइन कारोबार ने हर कारोबार की कमर तोड़ दी है। सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए। नहीं तो छोटे कारोबारी सड़क पर आ जाएंगे। इस दौरान कमल कुमार गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, श्यामनरायन बरनवाल, अमिल शुक्ला, चंद्रभान गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed