फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Towns and villages echoed by the glory of Har Har Mahadev on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर आजमगढ़ के शिवालयों और शिवमंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 21 Feb 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Towns and villages echoed by the glory of Har Har Mahadev on Mahashivratri
शहर के करतालपुर में महाशिवरात्री के अवसर पर निकाली गई शिव बारात में नचते-गाते युवा श्रद्घालु। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। महाशिवरात्रि पर महादेव के पूजन को शुक्रवार को जैसे पूरा जनपद उमड़ पड़ा। भगवान भोले के विवाहोत्सव पर भोर से ही शिवालय घंटों और जयकारों की आवाज से गूंज उठे।
विज्ञापन

भंवरनाथ मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा था। मंदिर के अंदर और बाहर पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। मंदिर के गर्भगृह से लेकर सड़क तक महिला और पुरुषों की लंबी कतार लगी रही। लोग हाथों में गंगा जल, दूध संग धतूरा, भांग आदि लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। सुबह सात बजते-बजते मंदिर परिसर में पैर रखना भी मुश्किल हो गया था। पूरे दिन निराहार का संकल्प रखने के साथ लोग शिव आराधना में जुटे रहे। श्रद्धालुुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। वहीं शाम को शृंगार मंडली ने बाबा का भव्य शृंगार किया। इसके बाद बाबा की भव्य कर प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं नगर के ब्रह्मस्थान स्थित काली मंदिर परिसर में स्थित शिव प्रतिमा पर जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। शाम को यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया था। मातबरगंज तिराहे पर स्थित भगवान भोलेनाथ के स्थान आकर्षक झालरों से सजाया गया था। सूर्योदय से पहले ही कांवरियों का समूह हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए अपने आराध्य शंकरजी की चौखट पर माथा टेक चुके थे। बैंडबाजों पर शिव परिवार के गुणगान हो रहा। भक्ति से शिव परिवार के आंगन में श्रद्धा से झूम कर नृत्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

भूतों की बरात संग निकले गौरा को ब्याहने महादेव
आजमगढ़। शिवरात्रि पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह बाबा की बरात निकाली गई। भूतों-प्रेतों के साथ बाबा औघड़दानी शरीर पर भस्म लगाए, बाघंबर लपेटे नंदी पर सवार होकर गौरा को ब्याहने चले। भिन्न-भिन्न रूप धारण किए भूत प्रेत लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। बरातियों द्वारा पूरे रास्ते अबीर गुलाल उड़ाकर लोगों को होली का एहसास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर के गौरीशंकर घाट से शिव बरात निकाली गई। शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते, अबीर गुलाल उड़ाते और हाथों में तिरंगा लहराते हुए बाबा का जयकारा लगाते हुए बारात में चल रहे थे। गौरीशंकर घाट से निकली शिव बरात कालीनगंज, चौक, सब्जीमंडी, कटरा, पांडेय बाजार तिराहा, एसकेपी इंटर कालेज, स्टेडियम होते हुए भंवरनाथ मंदिर पहुंची। जहां भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ। वहीं हरबंशपुर स्थित पुराने पुल से भी शिवभक्तों द्वारा शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। पुराना पुल से निकली शिव बारात रोडवेज, सिविल लाइन, बड़ादेव, चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर, शिब्ली कालेज, एसकेपी इंटर कालेज होते हुए भंवरनाथ पहुंची। जहां मंदिर परिसर में विवाह संपन्न हुआ। कटानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर भैराबाबा धाम से शिव बरात निकली गई। जिसमें हाथी, घोड़े, बैंड बाजा, डीजे के साथ भूत, प्रेत, लंगड़ आदि शामिल रहे। हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा नगर और ग्रामीण इलाका गूंजता रहा।

शहर बेलईसा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पूजन करते श्रद्धालु।

शहर बेलईसा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पूजन करते श्रद्धालु।- फोटो : AZAMGARH

शहर में महाशिवरात्रि पर अपने बच्चों को शिव-पार्वती के वेश में मंदिर ले जाती श्रद्धालु।

शहर में महाशिवरात्रि पर अपने बच्चों को शिव-पार्वती के वेश में मंदिर ले जाती श्रद्धालु।- फोटो : AZAMGARH

शहर भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

शहर भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : AZAMGARH

हर भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब।

हर भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed