फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Today there will be a rally at the booths regarding vaccination

आज टीकाकरण को लेकर बूथों पर उमड़ेगा रेला

Mon, 02 Aug 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Today there will be a rally at the booths regarding vaccination
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण की संभावित तीसरी लहर की चेतावनी ने लोगों को डरा दिया है। जिसका परिणाम है कि टीकाकरण को लेकर लोगों का रेला उमड़ रहा है। इस बीच शासन के निर्देश पर मंगलवार को मेगा कैंप का आयोजन है। जिसकी तैयारी जिले में पूरी हो चुकी है। 60 हजार के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए 64 हजार डोज वैक्सीन जिले में सोमवार की सुबह ही पहुंच गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रदेश में मेगा टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया है। अपने जिले को इस कैंप के माध्यमसे 60 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले में मंगलवार को कुल 176 केंद्रों पर टीकाकरण कैंप आयोजित किया जाएगा। शासन ने मेगा कैंप के लिए कुल 64 हजार डोज वैक्सीन उपलब्ध कराया है। जिसें सभी निर्धारित केंद्रों पर सोमवार की शाम तक पहुंचा दिया गया है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए महकमा पूरी तैयारी कर रखा है। उन्होंने बताया कि महकमे ने जो रणनीति बनायी है। उसके अनुरूप टीकाकरण हुआ तो निश्चित तौर पर जिला निर्धारित लक्ष्य को पार कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed