फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Today 336 voters will vote through ballot paper

मतपत्र से आज 336 मतदाता करेंगे मतदान

Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Today 336 voters will vote through ballot paper
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दो विधानसभाओं के दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता शनिवार को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करेंगे। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को मतदान कर्मचारियों को बैलेट पेपर और लिफाफे उपलब्ध कराए गए। तहसील क्षेत्र में गोपालपुर व सगड़ी विधानसभा आती है। यहां कुल 336 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है या फिर दिव्यांग हैं।
विज्ञापन

बैलेट पेपर से मतदान की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान कर्मी घर-घर जाकर दिव्यांगों और बुजुर्गों से मतदान करवाएंगे। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया सगड़ी विधानसभा में 189 और गोपालपुर विधानसभा के 147 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग हैं। शनिवार को 336 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सगड़ी विधानसभा के लिए कुल 7 और गोपालपुर विधानसभा 8 टीमें लगाई गई हैं। जो घर-घर जाकर मतदान कराएंगी। सगड़ी विधानसभा के प्रेक्षक बीके वैद्य और गोपालपुर विधानसभा के प्रेक्षक के विजय क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। शुक्रवार को बैलेट पेपर से मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शनिवार की सुबह तहसील से 7 बजे सभी मतदान कर्मी अपने- अपने क्षेत्र में बैलट पेपर और लिफाफा लेकर जाएंगे। वह घर-घर जाकर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का मतदान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed