फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   To avenge the assault, indiscriminate bullets rained

मारपीट का बदला लेने के लिए बरसाई अंधाधुंध गोलियां

Mon, 28 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
To avenge the assault, indiscriminate bullets rained
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के बउआपार गांव में रविवार की दोपहर गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के मुख्य आरोपी आशीष तिवारी फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बउवापार गांव में रविवार की दोपहर बरसात के पानी की जल निकासी को लेकर अनूप तिवारी 38 पुत्र लालमणि तिवारी के द्वारा हत्या के मुख्य आरोपी आशीष तिवारी के साथ मारपीट की गई। इसका बदला आकाश तिवारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर रविवार शाम सात बजे अनूप तिवारी को मौत के घाट उतार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों एवं पीड़ित पक्ष की मानें तो आरोपी इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए लगभग 22 राउंड फायरिंग की। इस घटना में 3 लोगों को गोली लगी। इसके बाद ईंट पत्थर भी चले भारी बारिश होने के कारण यह विवाद लगभग एक सप्ताह से चल रहा था। मृतक दो भाई थे अनूप 38 पुत्र लालमन तिवारी की दो पुत्रियां हैं। मृतक की पत्नी हेमा का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक बनारस में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। मृतक के बड़े भाई अखिलेश को भी गोली लगी है तीसरे घायल सुधीर तिवारी पुत्र शेषमणि तिवारी वाराणसी में उपचाराधीन हैं। पुलिस की टीम बनाकर आरोपियों को तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा जगह-जगह आशीष तिवारी की तलाश में दविश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed