{"_id":"5803cad24f1c1b691a28f608","slug":"time-to-complete-the-construction-of-over-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूरा करें ओवरब्रिज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूरा करें ओवरब्रिज का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
ओवरब्रिज का निर्माण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधारी के पास डुगडुगवा रेलवे क्रासिंग पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का रविवार को वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने पुल निर्माण कार्य को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता एवं मानक से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय पर निर्माण कार्य पूरा हो, इस बात का भी ख्याल रखा जाए।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का यह संसदीय क्षेत्र है। यहां पर विशेष रूप से विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। आज आजमगढ़ विकास की कड़ी में बड़ों जनपदों की श्रेणी में आ गया है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जनपद में विकास कार्यों की झड़ी लग गई है। जिसको एक बार में बताया नहीं जा सकता। इतना विकास कार्य जिले में कभी भी नहीं हुआ है। आजमगढ़ शहर में भी विशेष रूप से विकास कार्य कराए गए। सभी चौराहों के साथ-साथ सड़कों में भी सुधार लाया गया है।
चौड़ीकरण सहित डिवाइडर की सड़कें भी बनाई जा रही हैं। वहीं, गांवों के लिए भी अलग से सड़कों का प्रावधान किया गया है, जिन कार्यों में सुस्ती है। उसमें तेजी लाई जाए। इस मौके पर डा. हरिराम सिंह यादव, हरिश्चंद्र यादव, एसके सत्येन, मनोज बरनवाल, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने रविवार को सिधारी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निरीक्षण के दौरान बेलइसा आरओबी की दशा पर चिंता जताई। करीब तीन साल पहले बनकर तैयार हुए यह पुल अभी से जर्जर होने लगा है। पुल के निर्माण में मानक का ध्यान नहीं दिए जाने की शिकायत पर वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों को चेताया। कहा कि वह इस पुल निर्माण की जांच कराने के लिए शासन से सिफारिश करेंगे।