फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tightness may continue in the lockdown in Azamgarh city, Sathianv and Mubarakpur

लॉकडाउन में आजमगढ़ शहर, सठियांव और मुबारकपुर में जारी रह सकती है कड़ाई

Sat, 02 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Tightness may continue in the lockdown in Azamgarh city, Sathianv and Mubarakpur
केंद्र सरकार की ओर से तीन मई के बाद 17 तक लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही जनपदों को जोनवार बांट कर रियायतें देने की घोषणा की गई है। फिलहाल आजमगढ़ जनपद को आरेंज जोन में रखा गया है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से ये भी एडवाइज किया गया है कि म्युनिसिपल एरिया के बाहर जिन क्षेत्र में 21 दिन तक कोई कोरोना पॉजीटिव मरीज नहीं मिला है या अब तक नहीं मिला है, तो जिला स्तर पर ऐसे क्षेत्रों को ग्रीन जोन तय कर वहां ग्रीन जोन में अनुमन्य सुविधाएं दी जा सकती है।
विज्ञापन

ऐसे स्थिति में जनपद के सदर तहसील को छोड़ अन्य तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्र में कुछ और सुविधाएं दी जा सकती है। हालांकि जिलाधिकारी एनपी सिंह का कहना है कि अभी तीन मई तक लॉकडाउन का दूसरा चरण चलेगा। इस दौरान पहले जैसी बंदिशें ही लागू रहेंगी। अभी राज्य सरकार से कोई एडवाइजरी नहीं मिली है। मिलने के बाद इस पर कुछ निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में आठ कोरोना पाजीटिव मरीजों के मिलने के बाद मुबारकपुर के नयापुरा चक सिकठी को हाटस्पाट बनाया गया है। इसके तीन किमी के परिधी में कंटेंमेंट एरिया और दो किमी की परिधि में बफर जोन है। यहां कोई गतिविधि अभी शुरू ही नहीं होनी है। वहीं, जिलाधिकारी ने पहले भी संकेत दिए हैं कि अभी इससे सटे आजमगढ़ शहर, सठियांव ब्लाक में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यहीं ल़कडाउन के नियमों के तहत कड़ाई जारी रहेगी। इन सबके बीच केंद्र सरकार ने चार से 17 मई तक लाकडाउन के तीसरे चरण की घोशणा करते हुए जनपद को आरेंज जोन में रखा है। केंद्र सरकार ने इसके साथ ही आरेंज ग्रीन जोन के लिए कुछ रियायतों का भी एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ये भी कहा गा है कि म्युनिसिपल एरिया को छोड़ जिन क्षेत्रों में अभी तक कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला या 21 दिन से कोई नया मरीज नहीं आया है उसे स्थानीय स्तर पर गरीन जोन में रखते हुए अनुमन्य सुविधाएं दी जा ासकती है। ऐसी स्थिति में देखें तो कोरोना संक्रमण से जनपद में सिर्फ सदर तहसील ही प्रभावित है। अन्य सात तहसीलों में अभी तक कोई मरीज नहीं मिला है। ऐसे स्थिति इन सात तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ अन्य रियायतों का निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अभी किसी भी प्रकार की अन्य छूट से इंकार किया गया है।

ये मिल सकती हैं छूट
--सैलून को खोलने की इजाजत।
--ई-कामर्स कंपनियों को अपने उत्पाद बेचने की इजाजत।
--निर्माण, हार्डवेयर और मोबाइल रिपेयरिंग की दुकानें।
--शराब, पान की दुकानों को इजाजत मिल सकती हैं।
--क्लीनिक, अस्पतालों में ओपीडी खुल सकती है।
--बाइक पर दो लोग, आटो में एक सवारी, कार में दो सवारी की अनुमति।
तीन के बाद ही कोई फैसला
आजमगढ़ डीएम एनपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 04 मई से लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा की है। अभी इस पर राज्य सरकार उसके बाद जिला प्रशासन की ओर से निर्णय लिया जाएगा। अभी तीन मई तक लॉकडाउन दो के तहत ही बंदिशें लागू रहेंगी। राज्य सरकार की एडवाइजरी आने के बाद चार मई से कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed