फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three youths died due to current

करंट की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत

Sat, 13 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three youths died due to current
आजमगढ़। करंट की चपेट में आकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की मौत हो गई। सरायमीर संवाददाता के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुटहना गांव निवासी 23 वर्षीय रामअनुज पुत्र बलधारी यादव शुक्रवार की देर शाम निर्माणाधीन घर की छत पर सरिया इधर से उधर कर रहा था। इसी दौरान सरिया पास से गुजरे हाईटेंशन तार से सट गया, जिससे वह करंट से गंभीर रुप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए लेकर निकले लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। परिजनों ने पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अमिलो संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर के नेवादा मुहल्ला निवासी 20 वर्षीय जुनैद शाहिद पुत्र जमाल अख्तर घर में करघा के पास रखा पंखा सीधा करने लगा कि करंट की चपेट में आ गया। जब तक उसे करंट से अलग किया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पंचनामा कर सुपुर्देखाक कर दिया। वहीं, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मईखरगपुर गांव निवासी विशाल(20) पुत्र दिलीप कुमार की शनिवार शाम को करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने घर में पंखा ठीक कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed