फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   three riders without helmet

बिना हेलमेट चल रही तीन सवारियां

Thu, 03 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
three riders without helmet
कलेक्ट्रेट चौराहे पर बिना हेलमेट तीन सवारी वाहन से सफर करते लोग।संवाद।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। यातायात माह में शहर में ट्रैफिक नियमों की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हालात यह हैं कि यातायात पुलिस केवल पंपलेट बांट अथवा वाहन चेकिंग करने तक सीमित होकर रह गई है। इस दौरान न तो ओवर लोडिंग पर रोक लग पाई तथा न ही ट्रैफिक का नियम से चलाने का पालन ही कराया जा सका। मंगलवार से लगातार जिले में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। रैली निकालकर लोगों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया जा रहा लेकिने तीसरे दिन बृहस्पतिवार को जिले में शहर से लेकर देहात तक लोगों ने वाहन संचालन के दौरान नियमों की खूब अनदेखी की। स्कूलों की छुट्टी हुई तो बच्चे ई रिक्शों से घर लौटते दिखे। चौंकाने वाली बात यह रही कि खस्ताहाल ई रिक्शों में बड़ी तादाद में बच्चे बेतरतीब तरीके से बैठे रहे। तिराहे व चौराहे पर आधे घंटे की पड़ताल में अधिकतर दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले मिले। जबकि तिराहे व चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही सिविल पुलिस भी आंख मूंदे रही। उधर, शहर में चलाए गए अभियान में 102 चेकिंग प्वाइंटों पर 3462 वाहनों की जांच हुई। जिसमें बिना नंबर प्लेट, यातायात नियमों की अनदेखी, बाइक पर तीन सवार, बिना हेलमेट व सीटबेल्ट के चलने वाले 859 वाहनों का चालान काटा गया। इस दौरान शहर कोतवाली, मुबारकपुर, जहानागंज व मेहनाजपुर थाना पुलिस ने एक-एक वाहनों को सीज किया। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नवंबर माह यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। इससे न केवल हादसे पर अंकुश लगेगा बल्कि जान भी नहीं गंवानी पड़ेगी।

कलेक्ट्रेट चौराहे पर बिना हेलमेट  वाहन चलाते पुलिस कर्मी।संवाद।-प्लान खबर की फोटो

कलेक्ट्रेट चौराहे पर बिना हेलमेट वाहन चलाते पुलिस कर्मी।संवाद।-प्लान खबर की फोटो- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed