फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three killed, one injured in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल

Tue, 26 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three killed, one injured in road accidents
सगड़ी। जिले में हुई अलग-अलग तीन घटनाओं में तीन की मौत हो गई तो वहीं एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने तीनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली व सिधारी थाना क्षेत्र में घटनाएं हुई है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर गांव के पास मंगलवार को दिन बाइक से दवा लेने जा रहे राम विजय मौर्य (54) पुत्र स्व. चंदधारी को टेलर ने रौंद दिया। इस हादसे में रामविजय की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। वहीं दुर्घटना करने वाले टेलर को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ही सगड़ी तहसील मुख्यालय के पास मंगलवार को दिन में ही बाइक सवार पिता-पुत्री को एक अन्य टेलर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे मुन्ना दीक्षित (53) निवासी बरहज जिला देवरिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी मुन्ना दीक्षित की पुत्री नेहा दीक्षित (27) गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के समय मुन्ना बेटी को डीएलएड की परीक्षा दिला कर वापस घर लौट रहे थे। मृतक दो पुत्रियों के पिता बताए गए है। इसके अलावा सिधारी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मोड़ पर सोमवार की रात साइकिल से दूध बेच कर घर लौट रहे कीर्तन यादव (55) पुत्र स्व. जगरनाथ यादव निवासी सम्मोपुर को ट्रैक्टर-ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे कीर्तन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed