फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three inter-district cattle smugglers arrested

Azamgarh News: तीन अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2024 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Three inter-district cattle smugglers arrested
आजमगढ़। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा अंतरजनपदीय तीन पशु तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए। उनके पास से दो अवैध तमंचा, कारतूस व एक बछड़ा, पांच मोबाइल फोन, लगभग एक लाख रुपये नगद बरामद हुए। उनके खिलाफ कई थाना क्षेत्रों में मुकदमा पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हराइया गांव निवासी मनीष प्रजापति पुत्र इंदल प्रजापति ने नौ जनवरी 2024 को शिकायती पत्र दिया था। आरोप था कि वह अपने भैंस व दो पड़िया को बैदोर में बांधकर घर में सोने चले गए थे। सुबह उठा तो देखा कि उसकी एक भैस व दो पड़िया, बैदोर में नहीं थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक उमेश चंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौजूद थे। तभी प्रकाश में आए अभियुक्त जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला गांव निवासी आदिल, मो. अकरम व जौनपुर जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के जहांगीरपट्टी गांव निवासी सलमान उर्फ मो. सैफ को बड़ी हरैया पुल से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से दो अवैध तमंचा व कारतूस, एक बछड़ा, पांच मोबाइल फोन एक लाख रुपये बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed