फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three associates, including the father who killed the son, were prosecuted

बेटे की हत्या करने वाले बाप समेत तीन सहयोगियों पर मुकदमा

Fri, 10 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three associates, including the father who killed the son, were prosecuted
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला बागीचा गांव निवासी मासूम की चार जून को कलयुगी बाप ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया था और शव नदी किनारे ले जाकर दफन तक कर दिया था। दो दिन बाद घटना की सूचना ननिहाल वालों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने शव को बरामद करने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां ने उसी दिन पुलिस को तहरीर भी दिया। शुक्रवार को पुलिस ने मां की तहरीर पर पिता समेत तीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। रौनापार थाना के महुला बागीचा गांव निवासी जितेंद्र निषाद लूडो खेल रहे अपने लड़के लकी उर्फ धर्मवीर (8) की पीट-पीट कर हत्या कर दिया था। इसके बाद भाई की मदद से शव को नदी किनारे ले जाकर दफन तक कर दिया। घटना के बाद उसने पत्नी बबीता को धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो वह उसकी भी हत्या कर देगा। इस बीच दो दिन बार किसी माध्यम से घटना की जानकारी मासूम के ननिहाल पहुंची। जिस पर नाना शिवानंद साहनी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस ने जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो वह टूट गया और घटना के बाबत पुलिस को जानकारी दे दी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां बबीता ने उसी दिन पुलिस को पति जितेंद्र के अलावा उसके भाई व मां के खिलाफ तहरीर दिया। तीन दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने जितेंद्र, उपेंद्र व जितेंद्र की मां के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed