फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three accused arrested in encounter, bike and pistol recovered

मुठभेड़ में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक-तमंचा बरामद

Tue, 17 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in encounter, bike and pistol recovered
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव के पास खुर्रमपुर तिराहे पर तीन अगस्त की रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाबत मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस हत्याकांड का मंगलवार को खुलासा कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया तो वहीं मृतक की बाइक काटने वाला भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के बड़ा द्वारिका मुहल्ले का रहने वाला शमशेर पुत्र हातिम देवगांव कस्बा में किराये पर कमरा लेकर रहता था। वह शादी विवाह में नॉन रोटी आदि बनाने का काम करता था। तीन अगस्त को वह कमरावां गांव में रोटी बनाने के लिए आया था। शाम छह बजे के लगभग वह काम खत्म कर बाइक से वापस देवगांव के लिए निकला। अभी वह खुर्रमपुर तिराहे पर ही पहुंचा था कि बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और मोबाइल बाइक आदि छिनने लगे। उसने विरोध किया तो चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की रात गंभीरपुर पुलिस बिंद्रा बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोटी बनाने वाले की हत्या करने वाले बदमाश बाइक से विसहम की तरफ से आने वाले है। इस सूचना पर पुलिस टीम विसहम मोड़ पर पहुंच गई। एक बाइक से तीन सवार आते दिखे। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जिस पर बाइक सवार भागने का प्रयास किए। एक बदमाश ने पुलिस टीम पर लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं एक भाग निकलने में सफल रहा। इनके पास से मृतक का मोबाइल, बाइक के पार्टस, चोरी की बाइक व तमंचा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम हेसाम पुत्र रफीक निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय, इब्राहिम पुत्र जाहिद निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय बताया। फरार साथी का नाम अकदस पुत्र पप्पू निवासी दाऊदपुर थाना निजामाबाद बताया। मृतक की बाइक फरिहां कस्बा निवासी कबाड़ी फजलू रहमान पुत्र कमर अली के यहां काटी गई थी। जिसे वहां से बरामद किया गया और फजलू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed