फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Those who wished to contest elections from BJP did not even vote

भाजपा से चुनाव लड़ने की तमन्ना रखने वालों ने भी नहीं दिया वोट

Sun, 11 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Those who wished to contest elections from BJP did not even vote
आजमगढ़। ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बिलरियागंज विकास खंड से भाजपा प्रत्याशी रही शुभ्रा राय ने एआरओ पर भी मनमानी करने का आरोप लगाया। साथ ही पार्टी के लोगों पर भी दगा करने की बात कही है।
विज्ञापन

एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि उनको चुनाव में एक वोट मिला जबकि भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए कई लोग कतार में लगे थे। जाहिर है कि जो लोग भाजपा से चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे थे, उन्होंने भी पार्टी को वोट नहीं दिया। यह पार्टी विरोधी काम है। ऐसे लोगों की शिकायत प्रदेश नेतृत्व से की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बिलरियागंज के एआरओ ने भी मनमानी की। उर्मिला यादव और गीता यादव के खिलाफ राजस्व चोरी और सरकारी संपत्ति हड़पने के सबूत देने के बाद भी उनका नामांकन निरस्त नहीं किया गया। इसके खिलाफ वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed