फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Those who consider Azamgarh to be Saifai's fiefdom will be wiped out: Dr. Sanjay

आजमगढ़ को सैफई की जागीर समझने वालों का होगा सफाया: डा. संजय

Sun, 19 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Those who consider Azamgarh to be Saifai's fiefdom will be wiped out: Dr. Sanjay
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत के लिए अपना पूरा जोर कर रखा है। इसी क्रम में कंधरापुर स्थित जयपुरिया स्कूल परिसर में वेदांता ग्रुप द्वारा वैश्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डा. संजय जायसवाल ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार आजमगढ़ की जनता ने यहां कमल खिलाने की तैयारी कर ली है। जो लोग आजमगढ़ को सैफई की जागीर समझते हैं इस बार जनता उसे मिटाने का कार्य करेगी। वैश्य सम्मेलन वेदांता ग्रुप के आलोक जायसवाल, विशाल जायसवाल व ऋतिक जायसवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा. जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज को सिर्फ सुरक्षा की चिंता होती है और योगी-मोदी की सरकार में ला एंड आर्डर के चलते वैश्य समाज पूरी तरह अपने व्यापार को लेकर सुरक्षित महसूस कर रहा है। वैश्य समाज पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है। कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि आजमगढ़ की विकास को रफ्तार देने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जीतने का काम यहां की जनता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed