फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This kind of corona curfew, people walking on the streets

यह कैसा कोरोना कर्फ्यू, सड़कों पर लोगों की चहलकदमी जारी

Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
This kind of corona curfew, people walking on the streets
आजमगढ़। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोमवार तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन जिस तरीके से सड़कों पर लोगों द्वारा चहल कदमी की जा रही है। उसे देखते हुए कोरोना कर्फ्यू का बेमतलब साबित हो रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार पुलिस प्रशासन भी लोगों से इसका पालन कराने में उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पंचायत चुनाव के बाद इसमें अप्रत्याशित तेजी देखने को मिल रही है। पहले जहां संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा 200 से 250 के बीच होता था वहीं अब यह बढ़कर 400 से ऊपर पहुंच गया है। संक्रमण के बढ़ते प्रसार को कम करने के लिए शासन स्त से पूरे प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन यह कोरोना कर्फ्यू पिछली बार की तरह प्रभावी नजर नहीं आता है। हालांकि इक्का दुक्का लोगों को छोड़ दिया जाए जो ज्यादातर लोग अपनी दुकानों के शटर गिराए हुए हैं। लेकिन बहुत से लोग अभी भी मानने को तैयार नहीं हैं। उनके द्वारा चोरी से दुकान को खोलकर बिक्री की जा रही है। जिसका परिणाम है कि सड़कों पर लोगों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। चाहे वह नगर का मुख्य चौक हो या सब्जी मंडी चौराहा या फिर आराजीबाग हर जगह सड़कों पर लोगों की आवाजाही नजर आ रही है। पिछले साल जब लाक डाउन लगाया गया था तो पुलिस सड़कों पर खड़ी लोगों से इसका पालन कराने में जुटी हुई थी। प्रशासन की ओर से भी इसकी निरंतर मानीटरिंग की जा रही थी। लेकिन इस बार न तो पुलिस और ना ही प्रशासन लोगों से कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के प्रति सतर्क नजर आ रहे हैं। जिसका परिणाम है कि सड़कों पर लोगों की चहलकदमी कुछ ज्यादा है।
विज्ञापन

सब्जी मंडियों में उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
रानी की सराय। नगर के बेलइसा स्थित सब्जीमंडी में बाहर से और जनपद के सब्जी की खेती करने वाले कारोबारियों द्वारा सब्जी की बिक्री की जाती है। साथ ही जनपद के सब्जी विक्रेता और आम जन मानस यहां पहुंचकर खरीदारी करते हैं। शादी विवाह के मौके पर भी लोग यहां पहुंचकर सब्जी की खरीदारी करते हैं। वर्तमान में यहां जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed