फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves sneaked into two houses in Azamgarh and took away goods worth lakhs

आजमगढ़ में दो घरों में घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Mon, 16 Nov 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Thieves sneaked into two houses in Azamgarh and took away goods worth lakhs
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी दो लोगों के घरों से रविवार की रात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों ने अहरौला थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दिया है।
विज्ञापन

कंदरा गांव निवासी अशोक कुमार उपाध्याय पुत्र महेंद्र उपाध्याय व उनका परिवार रविवार की रात खाना खाने के बाद सो गया। देर रात घर के पीछे स्थित खिड़की का दरवाजा खोल कर चोर अंदर घुस गए और एक कमरे में आलमारी को तोड़ कर उसमे रखे साढ़े तीन लाख नकदी के साथ ही एक सोने का हार, दो चैन, 11 अंगूठी, चार चूड़ी्र एक मंगलसूत्र, एक मांगटीका, चार जोड़ी झुमका, चार जोड़ी पायल, चांदी का करधन आदि उठा ले गए। इसके साथ ही चोरों ने गांव निवासी राजेंद्र यादव के घर में छत पर चढ़ कर सीढ़ी से नीचे उतरे और बंद दरवाजे का ताला तोड़ कर दो जोड़ी सोने का झुमका, एक मंगलसूत्र, एक मांगटीका, दो जोड़ी चांदी का पायल व एक चांदी की करधन व करीब 8 जोड़ी चांदी का लच्छा उठा ले गए। घटना के समय राजेंद्र परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। सोमवार की सुबह दोनो परिवारों को घटना की जानकारी हुई। घटना के बाबत पीड़ित परिवारों ने पुलिस केे अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पीड़ित परिवार के अनुसार चोर लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed