{"_id":"600918008ebc3e33dd74a746","slug":"thieves-committed-crime-at-three-places-escaping-with-goods-worth-millions-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजमगढ़ में तीन जगह चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों का माल लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजमगढ़ में तीन जगह चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों का माल लेकर फरार
Thu, 21 Jan 2021 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
रोड में जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज के गोपालगंज बाजार में चोरों ने बुधवार की रात सेंध लगाकर तीन प्रतिष्ठानों से लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। पंकज सिंह के कपड़े की दुकान से लगभग 18 लाख, कृपाशंकर पांडेय के मोबाइल की दुकान से लगभग एक लाख और राम निवास सेठ का सराफ की दुकान से भी लाखों की चोरी की गई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर सुबह भड़के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कप्तानगंज-अहरौला मार्ग पर जाम लगा दिया है। पुलिस मौके पह पहुंच गई है और लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गोपालगंज बाजार में अहरौला के भेदौरा निवासी रामनिवास सेठ की सराफ की दुकान है। वहीं, दुबावें के पंकज सिंह ने रेडिमेड कपड़े और अहरौला के भैसासुर निवासी कुपाशंकर पाठक ने मोबाइल की दुकान कर रखी है। चोर बुधवार रात सेंध लगाकर पहले मोबाइल की दुकान में घुसे, वहां से पांच हजार नगद और लगभग एक लाख के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
इसी दुकान से सेंध लगाकर सराफ की दुकान में घुसे और वहां भी लाखों की चोरी को अंजाम दिया। इसके बाद कपड़े की दुकान से साढ़े तीन लाख नगर और लगभग 15 लाख के कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई तो नके होश उड़ गए। नाराज दुकानदार और स्थानीय लोग अहरौला-कप्तानगंज मार्ग पर जाम लागकर बैठ गए हैं। पुलिस उनको समझाने की कोशिश कर रही है।