फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves broke lock of goods worth four lakhs

ताला तोड़ चार लाख का माल समेट ले गए चोर

Sat, 10 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke lock of goods worth four lakhs
लाठघाट (आजमगढ़)। रौनापार थाना क्षेत्र के सुरैना गांव में बृहस्पतिवार रात को एक घर में घुसे चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर 15000 नगद समेत चार लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। रौनापार थाना क्षेत्र के सुरैना गांव में बृहस्पतिवार रात को सत्यानंद पांडेय के घर महिलाएं और पुरुष बच्चों को लेकर बाहर के कमरे में सोए हुए थे।
विज्ञापन

दूसरे कमरे में संदूक में रखा जेवर और नगदी चोर खंगाल ले गए। सुबह जब सत्यानंद उठे तो घर का ताला टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। पत्नी गुड़िया की सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, सीकड़, पायल, पाजेब, मांगटीका आदि सारा सामान गायब था। कुल चार लाख का माल चोर समेट ले गए थे। स्थानीय पुलिस चौकी महुला पर तहरीर दी गई है। महुला चौकी प्रभारी मदन गुप्ता ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed