फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves blew cash and jewelery worth lakhs from two houses

दो घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों की नकदी व जेवरात

Tue, 12 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves blew cash and jewelery worth lakhs from two houses
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी बाजार निवासी दो व्यक्तियों के घरों में घुसे चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने एक मकान के पीछे के दरवाजे में बंद ताला तोड़ कर तो दूसरे घर में छत के रास्ते अंदर घुसे थे। मालटारी बाजार निवासी शिवमूरत गोंड पुत्र स्व. मेवा लाल का मकान सड़क किनारे है। घर के पीछे वे चैनल लगा रखे है। रविवार की रात शिवमूरत व उनके पुत्र अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर घर के पीछे लगे चैनल का ताल तोड़ कर अंदर घुसे और जिन कमरों में परिजन सो रहे थे, उन कमरों के दरवाजों की कुंडी बाहर से लगा दिया। इसके बाद एक बंद करने का ताला तोड़ कर उसमें रखे बक्सा, अटैची आदि को तोड़ कर खंगाला डाल। चोर सात अटैची व पांच बक्सा साथ ले कर चले गए जो घर से कुछ दूरी पर खेत में टूटा हुआ मिला। सुबह पांच बजे शिवमूरत सो कर उठे तो दरवाजा बाहर से बंद पाया। शोर मचाने पर पुत्र उठा तो उसका भी दरवाजा बाहर से बंद था। पड़ोसी पीछे के रास्ते से घर में आकर दरवाजे की कुंडी खोले तो परिजन बाहर आए। पीड़ित के अनुसार एक लाख रुपये नकद व आठ लाख के जेवरता चोर उठा ले गए है। वहीं चोरों ने शिवमूरत के पड़ोसी बृजराज गोंड पुत्र स्व. अछैवर के घर में भी छत के रास्ते घुसे थे और लगभग एक लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। एक और पड़ोसी स्वामीनाथ के घर का दरवाज बाहर से कपड़े से बांध दिया था ताकि शोर होने पर कोई आ न सके। सूचना पर सीओ महेंद्र शुक्ला, कोतवाल यादवेंद्र पांडेय मय दल बल मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए। पीड़ित परिवारों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed