फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves blew cash and jewelery worth lakhs from two houses

दो घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों की नकदी व जेवरात

Sun, 12 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew cash and jewelery worth lakhs from two houses
मेंहनगर थाना के सिसवां गांव में चोरी के बाद बिखरे सामान। - फोटो : AZAMGARH
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवा हैदाराबाद गांव निवासी दो व्यक्तियों के घरों में घुसे चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात समेत कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवारों ने घटना के बाबत मेंहनगर थाने पर तहरीर दिया है।
विज्ञापन

चोरी की पहली घटना सिसवा गांव निवासिनी चिंता देवी पत्नी रामसमुझ यादव के घर में हुई। चिंता देवी के दो पुत्र व पति रोजीरोटी के लिए मुंबई रहते है। घर पर चिंता देवी एक बेटा विशाल व बेटी खुशबू के साथ रहती है। शनिवार की रात तीनों एक ही कमरे में सो गए। रात में चोर खिड़की के सहारे छत पर चढ़े और सीढ़ी से नीचे उतर आए। इसके बाद जिस कमरे में तीनों साए थे उस कमरे के दरवाजे की कुंडी चोरों ने बाहर से लगा दिया और फिर अन्य कमरों में रखे आलमारी, बक्सा आदि को खंगाला डाला। चोर घर में रखे आठ थान जेवरात के साथ ही बेटी की शादी के लिए जमा किए जा रहे कीमती सामान व कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। रात दो बजे चिंता देवी की आंख खुली तो वे दरवाजा खोल कर बाहर आना चाही लेकिन दरवाजा बाहर से बंद मिला। चीख पुकार सुन कर पड़ोसी घर के अंदर गए और कमरे का दरवाजा खोले। अन्य कमरों का हाल देख चिंता देवी के होश ही उड़ गए। सारा सामान बिखरा था और जेवरात आदि गायब थे। वहीं चोरों ने गांव निवासी परशुराम यादव पुत्र रामफेर के घर को भी अपना निशाना बनाया। परिवार के सभी सदस्य बाहर बरामदे में सोए थे और चोर पीछे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे और घर में रखे 15 हजार रुपये नकद के साथ ही 15 थान जेवरात व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। दोनों पीड़ित परिवारों ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दे दी है। एक साथ दो घरों में चोरी से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। वहीं, नगर के अनंतपुरा मुहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर की दानपेटिका तोड़ कर चोर रुपये चुरा ले गए। मंदिर की देख-रेख स्थानीय निवासी लल्लू सोनकर करते थे। रविवार की सुबह जब वे मंदिर पर पहुंचे तो दान पेटिका टूटी हुई थी और उसमें रखा लगभग दस हजार रुपये गायब था। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना भी किया और जल्द चोरी की इस घटना का खुलासा करने का दावा किया। इसके पूर्व भी मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है, जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed