{"_id":"6a690ef329f7c7a5230f4c9a","slug":"they-would-scout-the-cattle-shed-in-the-afternoon-steal-at-night-and-sell-the-animals-in-another-district-in-the-morning-4-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-154394-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दोपहर में पशुशाला की रेकी, रात में करते थे चोरी, सुबह दूसरे जिले में पशुओं को बेच देते थे, 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दोपहर में पशुशाला की रेकी, रात में करते थे चोरी, सुबह दूसरे जिले में पशुओं को बेच देते थे, 4 गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह और दीदारगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह के चार आरोपियों को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन भैंस, एक पिकअप, एक बाइक, दो तमंचे, कारतूस और सात हजार नकद बरामद किया है। गिरोह के दो सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि गिरोह के सदस्य दिन में गांवों में घूमकर बड़े पशुपालकों के पशुशालाओं की रेकी करते थे। पशुओं की संख्या नोट करते थे। बांधने की जगह और आने-जाने वाले रास्तों को देखते थे। फिर रात में गिरोह के दूसरे साथी पिकअप से पशुओं की चोरी करते थे। चोरी किए हुए पशुओं को दूसरे जिले में बेचकर मिली धनराशि को आपस में बांट लेते थे। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बरदह और दीदारगंज पुलिस टीम को 25-25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
मुठभेड़ : 1
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दीदारगंज क्षेत्र में शारदा नहर स्थित सुघरपुर पुलिया के पास पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। बिना नंबर प्लेट की आ रही पिकअप को रोका गया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अंबेडकर नगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर गांव निवासी राशिद और अहरौला थाना क्षेत्र के हसनाडीह निवासी अशफाक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। इसमें राशिद को गोली लगी है। एक आरोपी उमर अली उर्फ नन्हकू भाग गया।
मुठभेड़ - 2
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बरदह पुलिस कोदहरा गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। यहां भी पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी फिरोज, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर भिटिया गांव निवासी जुबैर को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी रिंकू यादव भाग गया। आरोपी फिरोज पुलिस की गोली से घायल हो गया है। पुलिस ने तमंचा, कारतूस, चोरी की भैंस बेचने से मिले सात हजार रुपये नकद, एक बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
चार थानों में पांच चोरी की घटनाओं में आरोपी हैं शामिल
आरोपियों ने बरदह, दीदारगंज, महाराजगंज और कप्तानगंज थाना क्षेत्रों में दर्ज पांच पशु चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आजमगढ़, अंबेडकरनगर और जौनपुर जिले के विभिन्न थानों में पशु चोरी, गोवध, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
गिरोह के सदस्यों पर होगी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह के सदस्यों के आपराधिक इतिहास खंगाले जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ पशु चोरी की प्राथमिकी दर्ज है। ऐसे में गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। भागे हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। पुलिस गिरोह की अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच करेगी।