फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be no compromise on the integrity of the examination: Vice Chancellor

परीक्षा की सुचिता से कोई समझौता नहीं: कुलपति

Sat, 12 Apr 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
There will be no compromise on the integrity of the examination: Vice Chancellor
चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षा का कार्यक्रम और प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। कुलपति शुक्रवार को विवि में मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रयोग के तौर पर तीन पालियों में परीक्षा करने का निर्णय लिया है। सुबह सात बजे से 10 बजे तक , 11 बजे से दो बजे तक और शाम तीन बजे से छह बजे तक करने के प्रस्ताव पर परीक्षा समिति ने भी सहमति जताई है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि समय की बर्बादी न हो, नोडल केंद्रों को भी बड़ी परेशानी और छात्र-छात्राओं की असुविधा को कम करने का प्रयास किया गया है। परीक्षा का मूल्यांकन व परीक्षा फल समय से जारी करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि परीक्षा की सुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड व ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर दी गई है। इसकी मॉनिटरिंग स्वयं मैं करूंगा। जो कॉलेज नकल करते पकड़े जाएंगे उनको डिबार ही नहीं बल्कि ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा। कहा कि रोवर्स रेंजर के छात्र प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाया है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक भी जीते हैं। इस मौके पर कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद, प्रो. प्रशांत राय, डॉ. प्रवेश सिंह, विपिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed