फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be a yoga practice competition for teachers of council schools.

Azamgarh News: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की होगी योगाभ्यास प्रतियोगिता

Sat, 30 Sep 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
There will be a yoga practice competition for teachers of council schools.
योग को बढ़ावा देने के लिए परिषदीय शिक्षकों के मध्य योगाभ्यास प्रतियोगिता कराई जाएगी। जनपद स्तर पर योग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एक महिला व एक पुरुष शिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. पवन कुमार ने परिषदीय शिक्षकों के मध्य योगाभ्यास प्रतियोगिता कराए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक सशक्त साधन है। योग से प्रारंभ से ही अच्छी आदतें, बेहतर स्वास्थ्य, अनुशासन और नैतिकता के बीज रोपित किए जा सकते हैं। शिक्षकों तथा बच्चों को योग के प्रति जागरुक करने व योग को छात्र जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के उद्देश्य से योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस साल आयोजित होने वाली योग प्रतियोगिता की थीम योग से समृद्ध जीवन की ओर है। योगाभ्यास प्रतियोगिता जनपद स्तर एवं राज्य स्तर पर होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने बताया कि इसी प्रतियोगिता में एक महिला एक पुरुष चयनित होंगे। उनका चयन कर 14 अक्टूबर तक पत्र के साथ संलग्न गूगल फार्म के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed