फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was an old feud too ... Asmar had already expressed apprehension

पुरानी अदावत भी थी... असमर पहले ही जता चुका था आशंका

Mon, 12 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
There was an old feud too ... Asmar had already expressed apprehension
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया गांव में चाकू घोंपकर हुई दो युवकों की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की कहानी भी सामने आ रही है। घटना में मृत असमर 20 दिन पूर्व ही अपने हत्या की आशंका जता चुका था और इस बाबत पुलिस को डाक के पत्र भी भेजा था। इस संबंध में परिजनों की ओर से पत्र मीडिया को सौंपा गया है। वहीं, घटना में शामिल मुख्य हमलावर कुछ दिनों पहले रेलवे टिकट की दलाली में पकड़े गए आरिफ उर्फ मुन्ना का पुत्र बताया जा रहा है। वह भी टिकट दलाली में नामजद है और अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। यही कारण है कि मुखबिरी की आशंका में भी हत्या की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

चकिया हुसैनाबाद में हुई घटना के पीछे पुरानी रंजिश और मुखबिरी दोनों ही बातें मुख्य तौर पर सामने आई है। इसकी पुष्टि परिजनों की ओर से सौंपे गए उस पत्र से हो रही है जो घटना में मारे गए असमर ने 21 सितंबर को डाक से एसपी व अन्य उच्चाधिकारियों को भेजा था। इसमें उसने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए जानमाल रक्षा की गुहार लगाई थी। उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में उसने बताया था कि वह लखनऊ में रहता है और पूर्व में गांव निवासी आरिफ उसे फर्जी मुकदमें में फसाने का प्रयास कर चुका है। इतना ही नहीं उस पर जानलेवा हमला भी हो चुका है। आरिफ अपने भाई दानिश, पुत्र आकिफ और वासिफ तथा भतीजे फरहान के माध्यम से उसकी हत्या करा सकता है। यह पत्र उसने रजिस्टर्ड डाक से भेजा था। इनके डर से वह घर भी नहीं आता था और कुछ दिनों पूर्व आया तो सोमवार को उसकी इन्हीं लोगों ने हत्या कर दी। घटना के बाद से हमलावर पक्ष के लोग घर छोड़ कर फरार है। घर पर सिर्फ महिलाएं ही है। वहीं घटना से गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एसपी सिटी पंकज पांडेय मौके पर कैंप किए हुए है।
विज्ञापन

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ चकिया गांव
फरिहां। चकिया गांव के साथ ही आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। निजामाबाद पुलिस के साथ ही दीदारगंज, सरायमीर, गंभीरपुर थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। सुबह एसपी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। शाम डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे भी मौके पर पहुंची। वहीं एसपी सिटी पंकज पांडेय सुबह ही घटना स्थल पर जमे रहे। एसपी सिटी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते ही यह घटना हुई है। जहां तक मृतक असमर द्वारा पहले एसपी को पत्र भेज कर हत्या की आशंका जताए जाने की बात है तो इसकी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पांच के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed