फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was a tussle between SP MLAs and the management system regarding weighing of sugarcane of farmers.

Azamgarh News: किसानों के गन्ना तौल के लिए सपा विधायकों और प्रबंध तंत्र के बीच नोकझोंक

Thu, 04 Dec 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
There was a tussle between SP MLAs and the management system regarding weighing of sugarcane of farmers.
07 सठियांव में जीएम व मुख्य गन्ना अधिकारी से वार्ता करते विधायक अखिलेश यादव व नफीस अहमद। संवाद - फोटो : बाजारशुकुल में बंद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय।
मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव व गोपालपुर विधायक नफीस अहमद अपने क्षेत्र के गन्ना किसानों की शिकायत पर बुधवार को द किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव पहुंचे।
विज्ञापन

यहां जीएम विकास कुमार सिंह व मुख्य गन्ना अधिकारी भीम कुशवाहा से बात करके शिकायत का निराकरण करने को कहा। इस दौरान चीनी मिल प्रबंधन से नोक-झोंक भी हुई। अंत में शिकायत को मानते हुए प्रबंधन ने उसे दूर करने के लिए किसानों को आश्वस्त किया।
विज्ञापन

द किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव गन्ना किसानों से सामान्य और अगेती पर्ची पर प्रतिबंधित प्रजाति के गन्ना की खरीद की जा रही। इससे गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल 45 से 40 रुपये का घाटा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन तंत्र ने अपनी खामियों को दूर करने का किसानों के सामने आश्वासन दिया। गन्ना किसान अखिलेश यादव, रामप्रवेश यादव, रविंद्र, पप्पू, प्रमोद, धर्मदेव, सुरेश सहित सैकड़ों किसानों की शिकायत थी कि उन्हें प्रति ट्राली दो से तीन हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।

सामान्य व अगेती प्रजाति के गन्ना का तौल होता तो हमारा फायदा होता। इस संबंध में जीएम विकास सिंह ने बताया कि वैज्ञानिकों से बातचीत चल रही है। जल्दी ही शिकायत को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed