फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There is joy in Nanda's house, Jai Kanhaiya Lal Ki, Elephant, Horse, Palankin...

Azamgarh News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी...

Sun, 17 Aug 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
There is joy in Nanda's house, Jai Kanhaiya Lal Ki, Elephant, Horse, Palankin...
29 न्यू सोनकर युवा समिति की ओर से नरौली पर स्थापित श्रीकृष्णा राधा की मूर्ति। संवाद - फोटो : संवाद
आजमगढ़। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सुुबह से ही क्षेत्र में जगह-जगह ‘हरे राम हरे कृष्ण’ के संकीर्तन से गुंजायमान हो रहा, जो देर रात तक चलता रहा। जैसे ही घड़ी की सुई रात 12 पर पहुंची पूरा जनपद ‘जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी’, ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.... से गुंजायमान हो गया। वहीं, भक्ति गीतों पर भक्तों ने जमकर झूमें। शनिवार को जिले भर में जन्माष्टमी की धूम रही। शहरी क्षेत्र में 10 अलग-अलग स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित हुई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किए गए थे। वहीं जिले में सभी थानों के साथ ही पुलिस लाइन में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूम-धाम से मनाई गई।
विज्ञापन

थानों और अन्य जगहों पर आकर्षक झांकियां सजाई गई। पूरे जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग कान्हा की मूर्ति, नया वस्त्र, पालकी-पालना, मुकुट जैसे आभूषण आदि एकत्र करने में जुटे रहेे। जन्माष्टमी पर खीरा सौ रुपये किलो से अधिक में बिका। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से लोगों ने कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। लोगों ने घरों में भी जन्माष्टमी मनाई। वहीं, महिलाएं व पुरुष व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को भी बाजारों में भीड़ भाड़ रही। झांकी सजाने और पूजा पाठ के लिए लोग शाम तक खरीदारी करते रहे। इस दौरान बड़ादेव, मुख्य चौक, तकिया, सिधारी समेत अन्य कई स्थानों पर जन्माष्टमी सजाने के सामानों की लगी दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। जन्माष्टमी के अवसर पर फलों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


पुलिस का सुरक्षा पर विशेष जोर रहा

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट रहा। एसएसपी हेमराज मीना समेत अन्य अधिकारी सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते रहे। एसएसपी ने मंदिरों समेत अन्य भीड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए निर्देश दिए। पूरे दिन पुलिसकर्मी तिराहा और चौराहा पर तैनात रहे। भीड़ को हटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर क्षेत्र में 10 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सभी स्थानों पर संबंधित थानों की पुलिस को लगाया गया है। किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने इसलिए समय-समय पर मौके का जायजा लिया जा रहा है। - मधुबन कुमार सिंह, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed