फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Then the number of infected people increased, 62 new infected were found

फिर बढ़ा संक्रमितों के मिलने का आकड़ा, 62 नए संक्रमित मिले

Tue, 18 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Then the number of infected people increased, 62 new infected were found
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण मंगलवार को एक बार फिर भयावह स्थिति में पहुंच गया। मंगलवार को 62 नए संक्रमित जिले में पाए गए। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 441 हो गई है। तीसरी लहर में दो तो अब तक कोरोन से मरने वालों की संख्या 230 हो गई है।
विज्ञापन

एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि मंगलवार को कुल 5998 लोगों की जांच की गई। जिसमें 62 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 441 हो गई है। कोरोना की तीसरी लहर में फिलहाल दो लोगों की मौत हुई है और अब तक मरने वालों की संख्या बढ़ कर 230 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सर्वाधिक 16 पॉजिटिव अन्य जगहों पर हुई जांच में मिले है। नगर क्षेत्र में नौ, पल्हनी में नौ, लालगंज में छह, महराजगंज में तीन, मोहम्मदपुर, तहबरपुर, रानी की सराय व अजमतगढ़ में दो-दो, जहानागंज व हरैया में चार-चार तथा सठियांव, अतरौलिया, मेंहनगर में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिले है। जिले में अब तक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18423 हो गई है। जिसमें 17753 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed