फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man felt a knife in a suspicious condition, the condition was referred to serious

संदिग्धावस्था में युवक को लगा चाकू, हालत गंभीर रेफर

Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The young man felt a knife in a suspicious condition, the condition was referred to serious
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरूआ गांव निवासी एक युवक बुधवार की रात संदिग्धावस्था में चाकू लगने से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर होने पर हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

गड़ेरूआ गांव निवासी राजू गोंड पुुत्र लल्लन बुधवार की रात घर पर मौजूद था। इसी दौरान संदिग्धावस्था में उसे चाकू लगा जाने से घायल हो गया। जानकारी होते ही परिजन उसे लेकर सीएचसी हरैया पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पर घायल का इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार राजू पारिवारिक प्रताड़ना से पीड़ित था, जिससे अवसाद ग्रस्त था। वर्तमान में उसकी पत्नी भी पारिवारिक कलह के चलते अपने मायके में रह रही है। घटना के बाबत पूछे जाने पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि चाकूबाजी के किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed