फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The woman died five days after the operation

Azamgarh News: ऑपरेशन के पांच दिन बाद महिला की मौत

Sat, 25 Oct 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The woman died five days after the operation
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकसिक्ठी नयापुरा निवासी सिकंदर चौहान ने शुक्रवार को थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बहन संगीता चौहान (35 वर्ष) का ऑपरेशन के बाद बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। स्थानीय चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि संगीता चौहान अपनी शादी के बाद रक्षा बंधन के पर्व पर अपने मायके आई थीं। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें 19 अक्टूबर की भोर चार बजे स्थानीय सिकठी शाहमोहम्मदपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन कर एक बच्ची का जन्म हुआ। तीन दिन बाद 22 अक्टूबर को उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें मुकेरीगंज स्थित दूसरे निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहां मुख्य चिकित्सक ने दवा पर्ची और रेफर लेटर की मांग की, लेकिन स्थानीय चिकित्सक ने बताया कि फाइल गुम हो गई है। इस कारण दूसरे अस्पताल में उपचार नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिसके बाद उन्हें सरकारी सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में ही संगीता का निधन हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका चार बच्चों की मां थी। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषी चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed