फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The weather turned harsh in early March, with the minimum temperature rising by five degrees in 72 hours.

Azamgarh News: मार्च की शुरुआत में ही मौसम का मिजाज तीखा, 72 घंटों में बढ़ गया पांच डिग्री न्यूनतम तापमान

Sun, 08 Mar 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The weather turned harsh in early March, with the minimum temperature rising by five degrees in 72 hours.
आजमगढ़। मार्च की शुरुआत के साथ ही जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। बीते 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ठंड जा चुकी है, दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, जिले में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तापमान में अचानक हुई इस बढ़ोतरी का असर आम जनजीवन पर भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। दिन के समय तेज धूप और हल्की गर्मी के कारण लोग हल्के कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण अब लोगों ने घरों में पंखे चलाना शुरू कर दिया है। सुबह और देर रात को हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन पहले की तुलना में ठंड का असर काफी कम हो गया है। मौसम में इस बदलाव के कारण बुजुर्गों और बच्चों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मार्च के दूसरे पखवाड़े तक अधिकतम तापमान में और तेजी आ सकती है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा।
विज्ञापन

--
दिनवार न्यूनतम व अधिकतम तापमान--
बुधवार - 13.5 - 31.0
बृहस्पतिवार - 15.2 - 31.2
शुक्रवार - 16.6 - 31.5
शनिवार - 18.5 - 32.6
--
आगामी सप्ताह के दौरान प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने से मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से काफी अधिक बना रहेगा। अतुल कुमार सिंह, राज्य मौसम प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed