{"_id":"68a4bff849ea24e63a081f6d","slug":"the-water-level-of-ghaghra-river-is-decreasing-erosion-is-increasing-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-136067-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: घाघरा नदी के जलस्तर में हो रही कमी, कटान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: घाघरा नदी के जलस्तर में हो रही कमी, कटान तेज
विज्ञापन
11 सहबदिया के पास नदी द्वारा की गई कटान। संवाद
लाटघाट। घाघरा नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है, लेकिन कटान की समस्या बढ़ गई है। तटवर्ती गांवों में किसान कटान के चलते अपनी उपजाऊ भूमि खोने को लेकर चिंतित हैं। बदरहुआं नाले पर सोमवार शाम 4 बजे जलस्तर 71.30 मीटर था, जो मंगलवार को 5 सेमी घटकर 71.25 मीटर हो गया। इसी तरह डिघिया नाले पर जलस्तर 70.59 मीटर से घटकर 70.53 मीटर दर्ज किया गया। बदरहुआं नाले का न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है, जबकि डिघिया नाले का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर निर्धारित है।
घाघरा नदी का जलस्तर आज भी खतरे के निशान से 13 सेमी ऊपर बह रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में चिंता बनी हुई है। जलस्तर घटने-बढ़ने के कारण नदी के किनारे कटान तेज हो गई है। देवारा खास राजा, सहबदिया और गंगापुर गांवों में घाघरा नदी के लगातार कटान हो रही हैं। गंगापुर में आबादी के पास कटान हो रही है, जबकि सहबदिया और देवारा खास राजा में खेतों की भूमि कटान की चपेट में है। कुछ समय पहले जलस्तर बढ़ने से कटान थम गई थी, लेकिन अब पानी घटते ही कटान फिर शुरू हो गया है। बाढ़खंड के सहायक अभियंता शिवकुमार ने जानकारी दी कि महाराजगंज के गंगापुर में कटान वाले स्थलों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कटान नियंत्रण में है और यह मुख्य रूप से खेतों तक सीमित है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या खतरे की स्थिति नहीं है। जलस्तर लगातार घट रहा है और बाढ़ जैसी कोई परिस्थिति नहीं है।