फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The train will run on electricity, the speed will be 110 km

बिजली से दौड़ेगी ट्रेन, गति होगी 110 किमी

Sat, 14 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
The train will run on electricity, the speed will be 110 km
आजमगढ़। आजमगढ़ से मऊ के बीच की दूरी बिजली से ट्रेनें दौड़ेंगी पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने रेल खंड के विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। सीआरएस गाड़ी को 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ा कर विद्युतीकरण की जांच की गई। विद्युत इंजन वाली विशेष ट्रेन ने आजमगढ़ से मऊ की दूरी मात्र 33 मिनट में तय की।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त शनिवार की दोपहर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने मऊ-आजमगढ़ (43 किमी) रेल खंड के मध्य विद्युतीकृत लाइन का परीक्षण किया गया। इससे पहले निरीक्षण स्पेशल टावर वैगन से मऊ, खुरहट, मोहम्मदाबाद का निरीक्षण रेल खंड का निरीक्षण करते हुए आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। क्रॉसओवर लाइन विद्युत कर्षण लाइन फिटिंग्स, ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन की मानक ऊंचाई, समपार फाटकों से दूरी, स्टेशन वर्किंग रूल, विद्युतीकृत क्षेत्र के चेतावनी बोर्ड एवं नियमावली आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थानीय अधिकारियों में स्टेशन अधीक्षक डीबी सिंह, स्टेशन मास्टर बृजेंद्र सिंह, डीसीआई मिथिलेश, एचआई अभिषेक कनक, आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना समेत अन्य आलाधिकारी उपस्थित थे। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एके शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) आरके यादव, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय समेत मुख्यालय, विद्युत निर्माण एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed