फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The third eye is crooked, how will you keep an eye on criminals

Azamgarh News: तीसरी आंख हुई टेढ़ी, अपराधियों पर कैसे रखेंगे नजर

Sun, 16 Nov 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The third eye is crooked, how will you keep an eye on criminals
14 कलेक्ट्रेट क्षेत्र में लगा सीसीटीवी कैमरा। संवाद
आजमगढ़। अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने में अहम कड़ी माने जाने वाले सीसी कैमरे तो लगाए गए हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में पुलिस की यह तीसरी टेढ़ी हो गई है। कैमरे कहीं जमीन की तरफ देख रहे तो कही गलत दिखा की तरफ घूम कर हो गए हैं। इससे शहर में मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी नहीं हो पा रही है। शनिवार को पड़ताल में चौराहों और तिराहों पर लगे कैमरों के मुंह दूसरी तरफ हो गए हैं।
विज्ञापन

जो कैमरे खराब हैं वह प्रमुख सार्वजनिक स्थान हैं। वह ऐसे स्थानों पर लगे हैं जहां हर समय लोगों की भीड़ रहती है। हालांकि शहर के चौराहों पर तिराहों पर स्थित पोल पर कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से अगर तीन कैमरे सही हैं तो एक कैमरा जमीन की तरफ झुका है।
विज्ञापन

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अगर इन चौराहों और तिराहों पर कोई वारदात होती है तो पुलिस की तीसरी आंख भी उस वारदात का खुलासा नहीं कर सकेगी। वहीं पुलिस विभाग ने कारोबारियों को अपनी दुकानों के सामने कैमरे लगवाए हैं ताकि उनके जरिए वह मानीटरिंग कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चौक पर कोई कैमरा नहीं
जनपद का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका मुख्य चौक है। यहां पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के तक के लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। शनिवार को मुख्य चौक की पड़ताल की गई तो यहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।
कुंवर सिंह उद्यान गेट के सामने लगा कैमरा झुका
कलेक्ट्रेट से सटे कुंवर सिंह उद्यान गेट के सामने पुलिस की ओर से खंभे पर चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों में से दो कैमरे जमीन की देख रहे हैं। ऐसे में यह किस प्रकार निगहबानी कर रहे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।
कलेक्ट्रेट चौराहे पर लगा एक कैमरा देख रहा जमीन
कलेक्ट्रेट चौराहे पर बाबू विश्राम राय की प्रतिमा के पास स्थित पोल पर भी पुलिस की ओर से चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों में से तीन कैमरे तो निर्धारित दिशा की ओर हैं। लेकिन, इनमें से एक कैमरा घूमकर बाबू विश्राम राय के प्रतिमा स्थल को ही देख रहा है।
मातबरगंज में एक कैमरा घूमा
नगर का मातबरगंज तिराहा भी काफी व्यस्ततम इलाका है। बगल में ही महिला अस्पताल और कई शापिंग कांप्लेक्स होने के कारण यहां हर समय भीड़ रहती है। यहां भी निगहबानी के लिए चार कैमरे खंभे पर लगाए गए हैं। तीन कैमरे तो तीन रास्तों की ओर से देख रहे हैं। एक कैमरा दूसरी तरफ घूमा है।
यहां पता नहीं चल रहा है कौन सा कैमरा
नगर के गिरजाघर चौराहे के दीवानी कचहरी है। इसके कारण सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार से पांच बजे तक लोगों की भीड़ रहती है। इसे देखते हुए चौराहे पर छह कैमरे लगवाए गए हैं। लेकिन इनमें से कौन सा कैमरा चल रहा है। इसके बारे में पता नहीं चलता है। इसमें भी चार कैमरे तो सही हैं बाकी कैमरों को अपनी हाल पर छोड़ा गया है।

जनपद में पुलिस की ओर से कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया है। अगर चौराहों और तिराहों पर कैमरे लगे हैं तो वह किसी योजना के तहत लगे होंगे। हम दिखवाते हैं इनमें क्या गड़बड़ी है, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। - शुभम तोदी, सीओ सिटी।

14 कलेक्ट्रेट क्षेत्र में लगा सीसीटीवी कैमरा। संवाद

14 कलेक्ट्रेट क्षेत्र में लगा सीसीटीवी कैमरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed