फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The temperature reached 42 degrees, the heat caused havoc

Azamgarh News: 42 डिग्री पहुंचा तापमान, तपिश ने किया बेहाल

Sat, 20 May 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 42 degrees, the heat caused havoc
लगातार पड़ रही गर्मी और चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल कर रही है। तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़े शरीर झुलसाने में पीछे नहीं हैं। सुबह नौ बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। बाजारों में भी ग्राहक नाम मात्र के चढ़ रहे हैं। सुबह आठ बजे से ही तीखी धूप बढ़ने लगी थी। सबसे अधिक परेशानी सड़कों पर पैदल और साइकिल से चलने वालों को हुई। दिन चढ़ने के साथ-साथ गर्मी बर्दाश्त के बाहर होने लगी। गर्मी के कारण लोग बार-बार लगने वाली प्यास को बुझाने के लिए ठंडा पानी व अन्य शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। जबकि घर से बाहर निकलने वाले गर्मी व लू से बचने का पूरा इंतजाम करने के बाद ही निकल रहे हैं। ऐसे में गमछा और टोपी की बिक्री बढ़ गई है। राह चलते लोग छांव की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर भटकते देखे गए। पक्षियों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए लोगों ने घर की छतों व अन्य छाया वाले स्थानों पर बर्तनों में पानी रखना शुरू कर दिया है। वहीं शीतल पेयजल व शर्बत आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगने लगी है। फूलपुर यूनियन बैंक के बगल में मुन्ना बैटरी की तरफ से निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed