फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The stumbling block has not yet been made to stop the cutting

कटान रोकने के लिए अभी तक नहीं बन पाया ठोकर

Sun, 11 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The stumbling block has not yet been made to stop the cutting
लाटघाट। जिले की प्रमुख नदी घाघरा है, प्रत्येक वर्ष बाढ़ व कटान अब आम बात होती जा रही है। इससे नुकसान का तो कोई आकलन ही नहीं रह गया है। सर्वाधिक प्रभावित जिले की कृषि व्यवस्था होती दिख रही है। उधर कटान से निजात की स्थायी व्यवस्था को न तो शासन ना प्रशासन ही ठोस उपाय करता है। जब बाढ़ का समय आता है तो प्रशासन अपनी कार्रवाई तेज कर देता है। यदि बाढ़ के पहले ही तैयारियां हो जाती तो किसानों का नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन

सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर प्रवाहित होने वाली घाघरा नदी का जलस्तर अपने निचले बिंदु से भी नीचे चला गया है। वहीं कटान भी तेज हो रही है। हालांकि पहले की अपेक्षा इस समय कटान में कमी दर्ज की गई है। घाघरा नदी में फिर बाढ़ आएगी और कटान भी होगी लेकिन प्रशासन ऐसे ही मूकदर्शक बना रहेगा। कारण कि प्रशासन के पास कृषि योग्य भूमि को कटान से बचाने के लिए कोई व्यवस्था ही नहीं है। जबकि शासन ने कटान रोकने को लेकर नदी किनारे ठोकर बनाने के लिए करोड़ों रुपये दे चुका है। बावजूद प्रशासन की लापरवाही के कारण आज तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। यदि प्रशासन बाढ़ आने से पहले ठोकर बना देता तो किसानों की कृषि योग्य भूमि बच जाती। गांगेपुर के पास मुख्य तटबंध को घाघरा नदी के कटान से बचाने के लिए ठोकर का निर्माण कराया जा रहा था लेकिन घाघरा नदी में बाढ़ का पानी आने से जल स्तर ऊपर आ गया और ठोकर निर्माण कार्य बाधित हो गया। अब घाघरा नदी का जलस्तर अपने निचले बिंदु से भी नीचे चला गया है फिर भी ठोकर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। वहीं कुड़वा रिंग बंधा को घाघरा नदी ने काट दिया है। यही हाल परसिया रिंग बंधे का भी है। बंधा कटने से नदी का पानी अंदर आकर खेती की जमीन को काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed