फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The smell of diesel coming from submersible water

सबमर्सिबल के पानी से आ रही डीजल की गंध

Sun, 07 Jun 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The smell of diesel coming from submersible water
जहानागंज। विकास खंड के मैनुद्दीनपुर गांव स्थित एक प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे सबमर्सिबल से शुक्रवार को डीजल की गंध आने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीएम सदर को दी। मौके पर थानाध्यक्ष जहानागंज पहुंचे और इसकी जानकारी एसडीएम को दी।
विज्ञापन

जहानागंज विकास खंड के बारीगांव मैनुद्दीनपुर स्थित विक्रमा विद्या स्मारक अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार की दोपहर में जब विद्यालय के प्रबंधक सच्चिदानंद चौबे ने फूल के पौधे में पानी डालने के लिए सबमर्सिबल चलाया तो उसके पानी से डीजल की गंध आने लगी। पहले तो उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में जब यह गंध बढ़ती गई तो उन्होंने थानाध्यक्ष जहानागंज और एसडीएम सदर को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष जहानागंज विकास पांडेय मौके पर पहुंच गए और इसके संबंध में जानकारी हासिल की और एसडीइएम सदर को अवगत कराया। प्रबंधक सच्चिदानंद चौबे ने बताया कि आज तो उसमें से ज्यादा डीजल की गंध आने से मोटर दस मिनट बाद अपने से बंद हो जा रहा है। हमने एसडीएम सदर से बात किया लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। सबमर्सिबल से डीजल की गंध आने की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों पर है। वहीं एसडीएम सदर ने बताया कि ऐसी सूचना हमें मिली है लेकिन अभी उसकी जांच की जानी बाकी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed