फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The shopkeeper attacked for parking the bike in front of the cart The injured filed a case against two people,

सड़क पर लाइव गुंडई: लाठी से हमला कर फोड़ा युवक का सिर, जिला अस्पताल गेट के पास बवाल, क्या है मामला?

Tue, 27 Jun 2023 05:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

शहर कोतवाली अंतर्गत जिला अस्पताल गेट पर कई ठेला वाले अपनी-अपनी दुकान लगाते है। इसी में दो सगे भाई फल का ठेला लगाते है। इसी के बगल में एक छोला-बटूरा वाला भी अपना ठेला लगाता है। मंगलवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे शहर कोतवाली के बद्दोपुर गांव निवासी मनीष सिंह बाइक से छोला बटूरा खाने पहुंचा।

विज्ञापन
The shopkeeper attacked for parking the bike in front of the cart The injured filed a case against two people,
सड़क पर लाइव गुंडई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर मंगलवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फल का ठेला लगाने वाले दो युवक गुंडई पर उतर आए और ठेले के सामने बाइक खड़ा करने वाले एक युवक पर लाठियों से हमला कर सिर फोड़ लहुलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो नामजद अभियुक्तों में एक को गिरफ्तार भी कर लिया। मारपीट व हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले निकले गैंगस्टर, कई मोबाइल और सामान बरामद
विज्ञापन

शहर कोतवाली अंतर्गत जिला अस्पताल गेट पर कई ठेला वाले अपनी-अपनी दुकान लगाते है। इसी में दो सगे भाई फल का ठेला लगाते है। इसी के बगल में एक छोला-बटूरा वाला भी अपना ठेला लगाता है। मंगलवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे शहर कोतवाली के बद्दोपुर गांव निवासी मनीष सिंह (32) बाइक से छोला बटूरा खाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह अपनी बाइक फल के ठेले के सामने खड़ा कर दिया। जिसे लेकर फल ठेला लगाने वाले दुकानदार सगे भाईयों से उसकी कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मनबढ़ सगे भाई भड़क गए और पास रखे लाठी-डंडा लेकर मनीष सिंह पर हमला बोल दिया। इस दौरान आसपास अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
फल कारोबारी दबंग भाईयों ने मनीष सिंह के सिर पर हमला बोल दिया। ताबड़ तोड़ कई लाठी मनीष को लगी और उसका सिर फट गया। जिससे वह लहुलुहान हो गया। इसके बाद हमलावर सगे भाई मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर बलरामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनीष को अस्पताल भेज कर मरहम पट्टी कराने के साथ ही तहरीर लेकर दोनों सगे भाईयों आदित्य सोनकर व मन्नू सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एक आरोपी आदित्य उर्फ राजा सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed