फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The second convocation of the university is today; the Governor will inaugurate the items made by the students

Azamgarh News: विवि का दूसरा दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल करेंगी छात्रों के बनाए सामान का उद्घाटन

Mon, 06 Oct 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The second convocation of the university is today; the Governor will inaugurate the items made by the students
21 विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को लेकर चल रही तैयारियां। संवाद
चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का समारोह विशेष रूप से छात्रों के लिए दीक्षा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जहां शिक्षा और अनुसंधान के अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मानद उपाधियां प्रदान की जाएंगी। प्रमुख अतिथि के रूप में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती दीक्षांत भाषण देंगे, जबकि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समारोह का उद्घाटन करेंगी और अध्यक्षीय संबोधन देंगी। राज्यपाल छात्रों के बनाए गए सामान का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि यह आयोजन न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न है, बल्कि विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी और नवाचार को भी रेखांकित करता है। उन्होंने बताया कि समारोह की शुरुआत सुबह होगी और यह दोपहर तक चलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की रूपरेखा

आगमन: राज्यपाल का हेलीकॉप्टर सुबह 9:55 बजे विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेगा।
शोभायात्रा: आगमन के बाद पारंपरिक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
स्वागत: विश्वविद्यालय की छात्राएं वंदे मातरम, कुलगीत और पर्यावरण गीत प्रस्तुत करेंगी।
मुख्य कार्यक्रम: सफल छात्र-छात्राओं का उद्बोधन, दीक्षांत भाषण (स्वामी चिदानंद सरस्वती द्वारा) और डिग्री वितरण।
अध्यक्षीय संबोधन: समारोह का समापन राज्यपाल के संबोधन के साथ होगा, जो दोपहर 12:25 बजे तक चलेगा।
समापन के बाद: राज्यपाल एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स-रेंजर्स, कार्यपरिषद सदस्यों और खिलाड़ियों के साथ फोटोग्राफी सत्र में भाग लेंगी, उसके बाद कुलपति आवास पर अल्पाहार और विश्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री, पदक और मानद उपाधियां
इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के कुल 61,456 छात्र-छात्राएं डिग्री प्राप्त करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें कुल 68 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे, जिनमें 17 छात्र और 51 छात्राएं शामिल हैं। 40 उपाधि पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 29 छात्र और 11 छात्राएं हैं। इनमें से 12 विद्यार्थियों को डबल मेडल से नवाजा जाएगा। शिक्षा, अनुसंधान के अलावा अन्य क्षेत्रों (जैसे सामाजिक सेवा, कला, संस्कृति) में अच्छा काम करने वालों को मानद उपाधियां दी जाएंगी, जो विश्वविद्यालय की व्यापक दृष्टि को दर्शाती हैं।
पिछले वर्ष के पहले दीक्षांत समारोह में 83 टॉपरों को स्वर्ण पदक दिए गए थे, जो इस वर्ष की संख्या से तुलनात्मक रूप से कम है, लेकिन छात्रों की कुल संख्या में वृद्धि दर्शाती है।
लर्निंग बाय डूइंग के तहत ऑर्गेनिक कुकीज
इस वर्ष विश्वविद्यालय ने एक अनोखी पहल की है। छात्रों और शिक्षकों ने ''''लर्निंग बाय डूइंग'''' की अवधारणा पर आधारित ऑर्गेनिक कुकीज तैयार की हैं, जिनका उद्घाटन राज्यपाल के हाथों किया जाएगा। इस मुहिम में विश्वविद्यालय अपने आसपास के गांवों के लोगों को भी शामिल करेगा, जिससे ग्रामीण विकास और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि यह पहल छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करती है और समुदाय को जोड़ती है।

डीएम और एसपी ने परखी तैारियां

आजमगढ़। डीएम रविन्द्र कुमार और एसपी डा. अनिल कुमार ने मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, सीओ सिटी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed