{"_id":"6255c5dfd93158242330e13f","slug":"the-road-built-on-the-basis-of-the-approved-map-we-got-azamgarh-news-vns6480216144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें जैसा स्वीकृत मानचित्र मिला उसी के आधार पर बनाई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें जैसा स्वीकृत मानचित्र मिला उसी के आधार पर बनाई सड़क
विज्ञापन
आजमगढ़। वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन निर्माण के दौरान एनएचआई द्वारा सेहदा में एक विद्यालय के सामने फोरलेन को टेढ़ा कर दिया गया। इसकी शिकायत भाजपा नेता ने मंडलायुक्त से शिकायत कर दी। इस शिकायत पर शुरू हुई जांच के बाद मामला एनएचआई के स्पष्टीकरण पर आकर रुक गया था। काफी मशक्कत के बाद एनएचआई ने प्रशासन को अवगत कराया कि हमारा कार्य सिर्फ निर्माण करना है हमें मुख्यालय से जो मानचित्र मिला हमने उसके हिसाब से फोरलेन का निर्माण कराया है। ऊपर के लोग ही बता सकते हैं कि यह मार्ग टेढ़ा क्यों हुआ।
जनपद से होकर गुजरने वाले वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन के निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था एनएचआई द्वारा सेहदा में एक जगह पर फोरलेन को टेढ़ा कर दिया गया। इसकी शिकायत भाजपा नेता रविशंकर तिवारी ने मंडलायुक्त से की। इस शिकायत पर मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर इसकी जांच कराई। जांच में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने फोरलेन को टेढ़ा क्यों किया इसके संबंध में एनएचआई से तकनीकि जानकारी लेनी आवश्यक है। टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से एनएचआई को पत्र पर पत्र जारी किया गया। लेकिन एनएचआई ने प्रशासन के पत्र का जवाब नहीं दिया। लेकिन अब एनएचआई की ओर से पत्र का जवाब दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि मार्ग को टेढ़ा क्यों किया गया। इस संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि उसका काम सड़क बनाना है। ऊपर से उसे जो मानचित्र मिला उसने उसके हिसाब से फोरलेन का निर्माण करा दिया। अब ऊपर के लोग ही बता सकते हैं कि आखिर सेहदा में मार्ग टेढ़ा क्यों हुआ।
एक तरफ के किसानों से ही खरीदी गई जमीनें
आजमगढ़। भाजपा नेता रविशंकर तिवारी का कहना है कि एनएचआई द्वारा पूरे मार्ग के निर्माण के दौरान पुराने मार्ग के दोनों तरफ किसानों से जमीन खरीदी गई। लेकिन सेहदा में उसके द्वारा पुराने रास्ते को एक तरफ छोड़ दिया गया और दूसरी तरफ के किसानों से जमीन खरीदी गई और फोरलेन को टेढ़ा कर दिया गया। जबकि इसकी जरूरत महसूस नहीं होती। इस देखकर कहा जा सकता है कि व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
मामले में एडीएम वित्त व राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि काफी दिनों से मांगी जा रही रिपोर्ट एनएचआई ने भेज दी है। जिसमें उसके द्वारा कहा गया है कि जो मानचित्र उसे ऊपर बनाकर दिया गया था। जिसके अनुसार उसने फोरलेन का निर्माण कर दिया। मार्ग टेढ़ा क्यों हुआ इसके बारे में ऊपर वाले ही बता सकेंगे। इसके लिए हमारे द्वारा रिपोर्ट बनाकर मंडलायुक्त को भेजी जा रही है। आगे का निर्णय उनके द्वारा किया जाएगा।