फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The region ranked first in the disposal of public grievances

जन शिकातयों के निस्तारण में परिक्षेत्र को प्रदेश में पहला स्थान

Sat, 12 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The region ranked first in the disposal of public grievances
आजमगढ़। प्रदेश में आजमगढ़ परिक्षेत्र का एक बार फिर डंका बजा है। जन शिकायतों के निस्तारण में आजमगढ़ परिक्षेत्र ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में शत प्रतिशत जन शिकायतों का निस्तारण हुआ है। अगस्त माह की रैकिंग में प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर डीआईजी सुबाष चंद्र दुबे ने आइजीआरएस शाखा के कर्मियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित व उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं में शामिल सम्न्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का परिक्षेत्र के तीनों जिलों में गुणवत्तापरक व शत प्रतिशत निस्तारण किया गया है। अगस्त माह में शासन द्वारा प्रदेश के सभी 18 परिक्षेत्रों की जारी की गई रैकिंग में आजमगढ़ परिक्षेत्र पहले स्थान पर रहा है। परिक्षेत्र के तीनों जिलों आजमगढ़, बलिया व मऊ में शत प्रतिशत आईजीआरएस के माध्यम हुए जन शिकायतों का निस्तारण हुआ है। यह रैकिंग परिक्षेत्र के लिए काफी सुखद है। उन्होंने आइजीआरएस शाखा के कर्मचारियों को इसके लिए पुरस्कृत भी किया। इसके साथ ही निर्देश भी दिया कि भविष्य में भी आईजीआरएस के जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक व समय का ध्यान देते हुए करें। ताकि प्रदेश में मिला प्रथम स्थान पर आगे भी परिक्षेत्र काबिज रहे। उन्होंने इस सफलता के लिए परिक्षेत्र के तीनों जिलों के पुलिस के आईजीआरएस शाखा के कर्मचारियों को बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed