फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The raid on the former block pramukh was raging.

पूर्व ब्लाक प्रमुख के यहां छापा पर भड़के सपाई

Fri, 25 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The raid on the former block pramukh was raging.
आजमगढ़। आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सत्ता की हनक दिखने लगी है। पुलिस व प्रशासन सत्ता के इशारे पर काम कर रही है और विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को परेशान किया जा रहा है। उक्त बातें सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर पत्रक देने के दौरान कहीं। सपाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को पत्रक सौंप कर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस पल्हनी ब्लाक के पूर्व प्रमुख प्रमोद यादव को परेशान कर रही है। फर्जी आरोप प्रत्यारोप लगा कर उनके घर पर दबिश दी जा रही है। सरकार के मौखिक निर्देश पर विपक्षी प्रत्याशियों को परेशान करने की कवायद में पुलिस व प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। छापेमारी के साथ ही गलत सामानों की फर्जी बरामदगी भी दिखाई जा रही है। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि पुलिस दोहरा मापदंड अपना रही है। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को हथियार लेकर चलने की इजाजत दी जा रही है तो वहीं अन्य दलों के लोगों की चेकिंग की जा रही है। प्रशासन व पुलिस स्वयं पार्टी बन कर चुनाव में हस्तक्षेप करने का काम कर रहे हैं। कई ब्लाकों में पुलिस खुद ही बीडीसी सदस्यों को धमका कर भाजपा उम्मीदवारों के यहां भेज रही है। एसपी से मिले प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दिया कि यदि पुलिस ने तत्काल विपक्षी दलों के उम्मीदवारों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो वे धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में विधायक डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed