फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The proposed reservation list will be published between 20 and 22 March

चार वर्ष पूर्ण होने पर हों भव्य कार्यक्रम : के. रविन्द्र नायक

Fri, 19 Mar 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
The proposed reservation list will be published between 20 and 22 March
आजमगढ़। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं जनपद के नोडल अधिकारी के. रविन्द्र नायक की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के चार पूर्ण होने पर 19 से 24 मार्च तक जनपद मुख्यालय, ब्लाक, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। नोडल अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर बेहतर ढंग से कराएं। सभी विभाग सहभागिता दें। लाभार्थीपरक योजनाओं में कोई भी पात्र वंचित न रहे। मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जनपद में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को चिह्नित कर सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड-19 से आम जनता को जागरूक करने तथा मॉस्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के भी निर्देश दिए। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश सरकार की चार वर्षों की उपलब्धि की विकास पुस्तिका का विमोचन होगा। योजनाओं की प्रदर्शनी लगेगी। पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण एवं टूल किट वितरण योजना में धनराशि एवं प्रमाण पत्र, गोल्डन कार्ड तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, उपकरण आदि का वितरण कराया जाए। 20 मार्च 2021 को सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि 21 मार्च को प्रत्येक ब्लाक में ‘मिशन किसान कल्याण’ के अन्तर्गत किसानों के हित में एवं उनकी आय में वृद्धि के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रमों का आयोजन करें। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों, रेहडी पटरी व ठेला व्यापारियों को सम्मिलित कर उन्हे लाभ दिलाएं। 22 मार्च को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेन्स व एंटी रोमियों स्क्वायड आदि से संबंधित सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के लाभार्थियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाडी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, विभिन्न योजनाओं में ऋण वितरण, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री विवाह योजना में लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर उन्हे लाभ दिलाएं। 23 मार्च को ‘‘मिशन रोजगार’’ के अन्तर्गत जिला पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में युवाओं के कल्याणार्थ कौशल विकास के लिए उद्यमों को स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री स्टार्ट अप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री अपै्रन्टिसशिप योजना आदि के लाभार्थियों को लाभान्वित कराएं। 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण के अंतर्गत श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योनजाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम राजेश कुमार, सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, एसडीएम सदर गौरव कुमार आईएएस, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, पीडी अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed