{"_id":"606d38f11978d47306a58918c398b1ea","slug":"the-priest-of-peace-non-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति-अहिंसा के पुजारी को पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति-अहिंसा के पुजारी को पूजा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को लोगों ने जगह-जगह उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया, वहीं राष्ट्रीय साहू गांधी समाज द्वारा जुलूस निकालकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी मणिशंकर पांडेय तथा पूर्व सांसद संतोष के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को याद किया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र महात्मा गांधी को नमन कर रहा है। महात्मा गांधी के दिल में हमेशा सशक्त भारत और भारत का गौरव बसता था।
देश की आजादी के लिए उन्होंने सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और सत्य-अहिंसा के दम पर देश को आजादी दिलाई। हम मिलजुलकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द तथा सशक्त भारत निर्माण के लिए करें। यहीं उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, डा. लालती देवी, लालसा राय, राजमंगल सिंह, सुनील कुमार सिंह, त्रिभुवन दुबे, नेशार अहमद, चंद्रपाल यादव, रजत सिंह आदि उपस्थित थे। उधर, राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की ओर से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नगर में प्रभात फेरी निकली गई, जो नगर के अग्रसेन तिराहा, पुलिस आफिस, कुंवर सिंह उद्यान होते हुए गांधी प्रतिमा पहुंची। वहां पर लोगों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर देवनाथ साहू, विंदेश्वरी प्रसाद साहू, लाल प्रसाद, अशोक कुमार, डा. राधेश्याम, शिवानंद, अच्छेलाल, बद्रीप्रसाद साहू आदि उपस्थित थे। उधर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी प्रतिमा की सफाई की। सफाई के बाद कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर याद किया। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर सत्य और अहिंसा का मार्ग अपना कर देश में भाईचारा और एकता लाने का संकल्प लिया।