फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The plans were announced review in the meeting

घोषित होने वाले योजनाओं की हुई समीक्षा

Wed, 28 Jan 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 28 Jan 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
The plans were announced review in the meeting
 जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मंगलवार को सर्किट हाउस में हुई संयुक्त बैठक में मुख्यमंत्री और सपा मुखिया के छह फरवरी को जनपद आगमन के अवसर पर योजनाओं की तैयारियों के बाबत समीक्षा की गई।
विज्ञापन


 बैठक की अध्यक्षता कारागार मंत्री बलराम यादव ने की।
 इसमें जिले में चरमराई यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सड़कों के चौड़ीकरण, पुलों के निर्माण, विद्युत सब स्टेशनों, ग्राम तमौली में बनने वाले स्टेडियम, पराग डेयरी की स्थापना, आजमगढ़ शहर तथा मुबारकपुर में बस स्टेशन निर्माण,
विज्ञापन


 विश्वविद्यालय की स्थापना, नव निर्मित अस्पताल, नव निर्मित कलेक्ट्रेट की स्थिति, हरिऔध कला भवन, पैरा मेडिकल कालेज, पशु चिकित्सालय, समाजवादी पेंशन, मुबारकपुर विपणन केंद्र, फूलपुर के लोहिया पार्क में मूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाना और  अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। मुलायम सिंह यादव के आगमन के दौरान होने वाले लोकार्पण एवं शिलान्यास की योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में श्रमिकों को साइकल वितरण पर भी प्रकाश डाला गया।

उन्होंने बताया कि सपा मुखिया द्वारा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और सीबीएसई बोर्ड के 500 मेधावी बच्चों को लैपटाप और 2900 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन योजना के तहत पासबुक वितरित की जाएगी।

 इस अवसर पर परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री वसीम अहमद के साथ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति/जन जाति आयोग के अध्यक्ष राम दुलार राजभर,  जिलाधिकारी सुहास एलवाई, पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद दुबे, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र,

अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक डा. सग्राम यादव, आलमबदी, श्याम बहादुर यादव, आदिल शेख, अभय नरायण पटेल, बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, पूर्व विधायक राम दर्शन यादव, अखिलेश यादव आदि उपस्थित थे।


जिले के लिए ऐतिहासिक दिन होगा छह फरवरी: बलराम

जिले के लिए छह फरवरी का दिन एतिहासिक होगा। सपा मुखिया और सांसद मुलायम सिंह यादव के साथ आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां कई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।

मंगलवार को यह जानकारी प्रदेश के कारागार मंत्री बलराम यादव ने सपा कार्यालय में पत्रकारों को दीं।
 उन्होंने कहा कि नेताजी के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सर्किट हाउस और नेहरू हाल में बैठक हुई। इसमें घोषित होने वाली योजनाओं का खाका तैयार कर लिया गया है।

कहा कि संभव है कि विश्वविद्यालय की भी घोषणा हो जाए। स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं। कहा कि सपा मुखिया सठियांव में लगने वाली नई चीनी मिल का शिलान्यास करेंगे। मिल का निर्माण इतनी तेजी से होगा कि अगले सीजन में मिल में पेराई का कार्य शुरू हो सके।

उन्होंने कहा कि अपने पूर्व कार्यकाल में नेताजी ने 26 चीनी मिलें बनवाईं जिन्हें पूर्ववर्ती सरकार ने बेचने का कार्य किया। दावा किया कि पूर्व में हुई घोषणाओं में सिर्फ दो को छोड़कर सारे वादे पूरे हो चुके हैं।

 यह घोषणाएं भी नियमों के परिवर्तन के कारण बाधित हुई। लेकिन जल्द ही नए नियमों के अनुसार इन घोषणाओं को भी पूरा करने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सगड़ी और गोपालपुर क्षेत्र बाढ़ की विभीषिका सबसे ज्यादा झेलते है। क्षेत्र को इससे निजात दिलाने के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही इस पर कार्य भी कार्य शुरू होगा।

आजमगढ़ जिले के विकास के लिए जिस चीज की भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा क्योंकि आजमगढ़ की योजनाओं पर डिस्कस नहीं दस्तखत होता है। इसका उदाहरण है हर बजट में आजमगढ़ के लिए कुछ न कुछ का होना।

इस मौके पर परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, विधायक अभय नरायन पटेल आदि उपस्थित थे।


आजमगढ़ को माडल जिला बनाने के लिए कटिबद्ध है सरकार: दुर्गा

सदर सांसद और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव के छह फरवरी को जिले में हो रहें आगमन को लेकर सपा के गढ, आजमगढ़ में तैयारियों को पूरा करने में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

 इस क्रम में मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक नेहरू हाल में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ मंत्री, विधायक और पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कारागार मंत्री बलराम यादव ने कहा कि आजमगढ़ जिले को माडल जिले में बदलने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। छह फरवरी का दिन आजमगढ़ के लिए ऐतिहासिक होगा।

जब सठियांव ब्लाक की जमीन से पूरे जिले के लिए विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने आजमगढ़ की जनता और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि नेताजी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और लोकनिर्माण मंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुट जाए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि आजमगढ़ विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।

जनपद में तरक्की और समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री और सपा मुखिया के खजाने में धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि छह फरवरी को चीनी मिल के शिलान्यास के अवसर पर जिले में अरबों रुपये की अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।

उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि नेताजी, मुख्यमंत्री और शिवपाल के अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन के लिए गांव की जनता को सड़कों पर आना होगा।

 बैठक की अध्यक्षता कर रहें जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया और सदर सांसद नेताजी जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं।

चुनाव के पहले किए गए सारे वायदे पूरा होने का समय आ गया है। इसलिए नेताजी, मुख्यमंत्री और लोकनिर्माण मंत्री का जनपद में आगमन हो रहा है।

 उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को सभी विधान सभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता बैठक कर तैयारी की रूपरेखा तय की जाएगी। एक, दो और तीन फरवरी को प्रत्येक ब्लाकों पर सम्मेलन, जनसभा और जनसंपर्क के जरिए लोगों से सठियांव पहुंचने की अपील की जाएगी।

 बैठक में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा. रामदुलार राजभर, गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, आदिल शेख,


बृजलाल सोनकर, श्याम बहादुर यादव, आलमबदी, अभयनरायन पटेल, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, श्याम नरायन यादव, हाजी युनूस, भोला पासवान, अखिलेश यादव, पूर्व प्रमुख प्रमोद यादव, प्रमुख विजय यादव, राजेश गिरी, एसके सत्येन आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed